
Chakradharpur: ब्रह्माकुमारिज पाठशाला,चक्रधरपुर की संचालिका बीके मानिनि ने कहा कि शरीर को सशक्तिकृत लिए मन की आजादी के साथ मन की ताजगी बेहद जरूरी है. वे आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) की ब्रह्माकुमारिज पाठशाला परिसर में आजादी के 77 वें रंग, मेरे प्रभु परमात्मा के संग कार्यक्रम को संबोधन कर रही थी. उन्होंने कहा कि भले आज हम स्वतंत्र कहलाते हैं पर वास्तव में आज भी हमारा मन आज बुरे विचारों के चंगुल से निकल नही पाए है. उन्होंने आत्मज्ञान से ही सच्ची स्वतंत्रता की प्राप्ति होने का रहस्य को बताया.
जिला अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का जिला अध्यक्ष राजा प्रसाद “पप्पू” ने भी कहा कि ब्रह्माकुमारिज पाठशाला परिसर में आकर जो शांति का महसूस हुआ, वह इसके पहले कहीं नहीं मिला. वे सभी इसकी संदेश को सर्वजन हित में ले जाने का वायदा किया. मौके पर फुटबॉल रैफरी शकील अहमद खान,पत्रकार राजेश्वर पाण्डेय,जिला युवा अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह,डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का जिला अध्यक्ष राजा प्रसाद “पप्पू”,राजनेता मंगल सरदार व शीतल पूर्ति को समाज हित में अतुलनीय योगदान के लिए ईश्वरीय सौगात से नवाजा गया. इस अवसर पर गीता, वीना, सारथी, बालेमा, पुतुल, राम भरत, राजू, ओडेया मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बीके मानिनि को मिला राष्ट्रीय सेवा सम्मान-2023
ब्रहामाकुमारिज पाठशाला,चक्रधरपुर की संचालिका बीके मानिनि को राष्ट्रीय सेवा सम्मान-2023 से नवाजा गया. समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके राष्ट्रहित, समाजहित में अतुलनीय योगदान के लिए राजस्थान राज्य अंतर्गत कोटा के संगम वाटिका में संचालित संगम अकादमी व पब्लिकेशन के संस्थापक ओम प्रकाश लववंशी द्वारा प्रदान किया गया. आजादी के 77 वें दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह, पत्रकार राजेश्वर पाण्डेय, फुटबॉल रेफरी शकील खान, डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का जिला अध्यक्ष राजा प्रसाद,राजनेता मंगल सरदार व शीतल पूर्ति के उपस्थिति में बीके मानिनि को उक्त सम्मान सौंपा गया. मौके पर ब्रह्माकुमारिज पाठशाला, चक्रधरपुर की संचालिका बीके मानिनि ने कहा कि इस सम्मान के साथ समाज हित में जिम्मेदारी बढ़ गई है .




