
Jamshedpur: डॉ अजय कुमार के आदेशानुसार नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सेवा शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, जोन 8, बिरसानगर में किया गया. सेवा शिविर में झारखंड सरकार के विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई. इस सेवा शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के अलावा मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार ने जनता के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूक भी किया एवं झारखंड सरकार की योजनाओं को भी मुखर हो कर जनता के बीच रखा. डॉ अजय ने कहा कि इस कड़ी धूप में भी जनता अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है यह सकारात्मक ऊर्जा देती है. बबलू झा ने बताया कि लगभग 247 स्वास्थ्य जांच एवं 483 योजना फॉर्म का लाभ जनता के बीच इस नि:शुल्क सेवा शिविर से दिया गया. वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक अजीतेष उज्जैन संस्थापक एवं शशि भूषण प्रसाद, जन कल्याण सेवा फाउंडेशन सह कांग्रेस नेता ने बताया कि यह सेवा शिविर हर रविवार पूर्वी विधानसभा के विभिन्न बस्तियों में आयोजन किया जाएगा.




