
Dhanbad : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बाबूडंगाल सीएमडब्ल्यूओ कॉलोनी स्थित बजरंगबली मंदिर में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया. जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मंदिर में मांस का टुकड़ा देखकर वे आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया और तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध कारवाई की जाएगी और आस्था के साथ खिलावाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने दोनों पक्षों से शांति-सौहार्द बनाने की अपील की है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.



