JamtaraJharkhand

पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए बेहतर पहल है यह अभियान: आइजी

Jamtara : पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए सरकार और डीजीपी की बेहतर पहल है. उन्होंने आम जनता को पुलिस के नजदीक लाने के उद्देश्य से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरुआत की है. जिसमें लोग आ रहे हैं कानूनी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही अपनी समस्याओं को शेयर कर रहे हैं. उन समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी किया जाएगा. यह कहना था पुलिस महानिरीक्षक सह निदेशक जैप हजारीबाग शैलेंद्र कुमार सिन्हा का. मौका था जामताड़ा में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का.  जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि आईजी शैलेंद्र सिन्हा, एसपी एहतेशाम वकारीब व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजी से फैल रहे साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में पहल किया गया. लोगों को साइबर अपराध के कुप्रभावों को बताया गया. ताकि आने वाली पीढ़ी को इस अपराध में संलिप्त होने से रोका जा सके. साथ ही आम लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि किन सावधानियों को बरतने से साइबर अपराध से बचा जा सकता है. इसके अलावा अन्य कानूनी जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले से 162 आवेदन प्राप्त हुए.

बता दें कि आम लोगों की सहूलियत के लिए कार्यक्रम को डिसेंट्रलाइज करते हुए तीन स्थानों पर आयोजित की गई. जिसमें जिला मुख्यालय स्थित जामताड़ा जेबीसी प्लस टू हाई स्कूल, डायट पबिया नारायणपुर तथा राष्ट्रीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में कार्यक्रम आयोजित की गई. जिसमें जामताड़ा में 87, पबिया नारायणपुर में 24 तथा नाला से 51, कुल मिलाकर 162 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधित मामले, साइबर फ्रॉड, रंगदारी इत्यादि के मामले शामिल थे.

आई जी सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. साथ हीं लोगो की समस्या को सुन उसके निदान के लिए कदम उठाए जा रहे है. उसके निदान के लिए आवेदन सूचीबद्ध कर संबंधित पदाधिकारी एवं विभाग को भेजा जा रहा है. शिकायतकर्ता को पावती नंबर भी दिया गया है. जिसकी लगातार मॉनीटरिंग होती रहेगी.  इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी साथ ही सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी. वही किए गए कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय रांची भेजा जाएगा. मौके पर एएसपी अमित कुमार,  डीएसपी चंद्रशेखर, साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम, जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल, साइबर थाना से इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button