
Ranchi : राज्य में युवा वर्ग अब भी बेरोजगारी और बेरोजगारी भत्ता के सवाल पर लाचार हैं. आम आदमी पार्टी (झारखंड प्रदेश) सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक प्रीतम कुमार मिश्रा ने इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन के पास अनुरोध किया है. गुरूवार को उन्हें लिखी चिट्ठी में युवाओं के वर्तमान हालात से अवगत कराया है. साथ ही उनकी आर्थिक मदद करने की अपील की है. सीएम को यह भी याद भी दिलाया कि कई सारे विभागों में पद रिक्त पड़े हैं. पर उन्हें भरा नहीं जा रहा. यूपीए की सरकार बनने पर दो साल के अंदर खाली पड़े पदों को भरने का वादा हेमंत ने किया. सरकार इस वादे को पूरा करे.
बेरोजगारी भत्ता का पता नहीं
आप के मुताबिक हेमंत सोरेन ने बेरोजगारों के मसवले पर संजीदगी दिखायी थी. कहा था कि जब-तक खाली पदों को भरा नहीं जायेगा, तब तक स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षित बेरोजगारों को क्रमशः पांच हजार रुपये एवं सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता के तौर पर दिये जाएंगे.
कोरोना महामारी में सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं. युवा वर्ग इससे अछूते नहीं है. ऐसे में सरकार फिलहाल स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षित बेरोजगारों को शीघ्र बेरोजगारी भत्ता मुहैया कराए. युवा वर्ग अनेक समस्याओं से जुझ रहा है. वो आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं. कई युवाओं के कंधे पर उनका परिवार चलाने की जिम्मेदारी है. सरकार शीघ्र उनकी मदद करे.
इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकेंगे नये नियम, व्हाट्स एप उपयोगकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं: प्रसाद




