
Kingston : वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज फ्रैंकलिन रोज को लगता है कि तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस का वजन थोड़ा ज्यादा है और उन्हें अपनी रफ्तार को बरकरार रखने के लिए फिटनेस पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी लंबा होगा. रोज ने कहा कि वह थॉमस की फिटनेस के बारे में काफी चिंतित हैं जो अगले महीने से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इस समय इंग्लैंड में है.
इसे भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड ने जारी किये 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट, यहां देखें अपने मार्क्स
क्या कहा रोज ने
रोज ने ‘जमैका ग्लीनर’ से कहा, ‘‘मैं थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि मुझे उसका वजन थोड़ा ज्यादा लगता है. मैं उससे मिला नहीं हूं लेकिन मैं जानता हूं कि उसमें काफी प्रतिभा है इसलिए ही वेस्टइंडीज की टीम उसे इंग्लैंड दौरे पर ले गयी है. लेकिन उसे कड़ी मेहनत करने और सफलता के लिए भूखा बनने की जरूरत है. ’’
तेईस साल के थॉमस ने अभी टीम के लिए टेस्ट मैच नहीं खेले हैं लेकिन उन्होंने 20 वनडे में 27 विकेट और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 विकेट चटकाये हैं.
इसे भी पढ़ेंः Petrol-Diesel Price: जून में डीजल 16 प्रतिशत तो पेट्रोल 13 प्रतिशत हुआ महंगा
इसे भी पढ़ेंः किसानों का दर्दः लॉकडाउन में 2 रुपये भी नहीं बिक पायी भिंड़ी अब कर्ज के भरोसे धान की खेती




