Main SliderNational

Petrol-Diesel Price: जून में डीजल 16 प्रतिशत तो पेट्रोल 13 प्रतिशत हुआ महंगा

New Delhi: अनलॉक 1.0 में लगभग हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. जून महीने में डीजल की कीमत करीब 16 फीसदी और पेट्रोल की कीमत लगभग 13 प्रतिशत बढ़ चुकी है.

ये भी पढ़ें- अगले 48 घंटे बिहार पर पड़ने वाला है भारी! मंडरा रहा कई जिलों में बाढ़ का खतरा

देश की राजधानी दिल्ली शनिवार को पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 80.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का अपने उच्चतम स्तर पर है. वहीं, डीजल का मूल्य भी 21 पैसे बढ़कर 80.40 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले कभी भी डीजल की कीमत इस स्तर पर नहीं पहुंचा है.

गौरतलब है कि 7 जून से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना शुरू किया था, जो अभी तक लगातार जारी है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 9.12 रुपये यानी 12.80 प्रतिशत महंगा हुआ है. लगातार 20 दिन में डीजल की कीमत 11.01 रुपये यानी 15.87 प्रतिशत बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- कॉन्स्टेबल का आवेदन, ‘ भैंस का दूध पीकर पुलिस में भर्ती हुआ, उसका कर्ज अदा करने के लिए छुट्टी चाहिए’

कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत 23.23 पैसे बढ़कर 82.05 रुपये और 87.14 रुपये प्रति लीटर हो गई. चेन्नई में यह 22 पैसे चढ़कर 83.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

डीजल कोलकाता में 18 पैसे महंगा होकर 75. 52 रुपये, मुंबई में 20 पैसे महंगा होकर 78.71 रुपये और चेन्नई में 17 पैसे की तेजी के साथ 77.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button