Ranchi

4.66 करोड़ की लागत से रांची रेलवे स्टेशन पर लगेंगे चार नये एस्केलेटर, सांसद ने किया शिलान्यास

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर 4.66 करोड़ रुपये की लागत से चार एस्केलेटर लगाये जायेंगे. इसको लेकर शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर सांसद रामटहल चौधरी ने शिलान्यास और भूमि पूजन किया. इस दौरान सांसद ने कहा कि रांची राज्य का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है. यहां से प्रतिदिन कई वरिष्ठ और दिव्यांग यात्री यात्रा करते हैं. उन्हें सीढ़ी चढ़ने-उतरने में बहुत दिक्कत होती है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के दौरान राज्य में जितना विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था. रांची रेलवे स्टेशन पर चार एस्केलेटर लगाये जायेंगे. एस्केलेटर लगाने का काम दिसंबर 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान डीआरएम विजय कुमार गुप्ता और एडीआरएम एएस यादव मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- पलामू लोकसभा चुनाव में आमने-सामने हो सकते हैं दो पूर्व डीजीपी, मुकाबला होगा दिलचस्प

पहले से लगे हैं दो एस्केलेटर

रांची रेलवे स्टेशन पर पहले से दो एस्केलेटर लगे हुए हैं, जो प्लेटफॉर्म नंबर एक और चार पर लगा है. ये सिर्फ चढ़ने के लिए हैं. उतरने के लिए स्टेशन पर फिलहाल कोई एस्केलेटर नहीं लगा हुआ है. सांसद ने कहा कि एस्केलेटर लग जाने से वरिष्ठ और दिव्यांग यात्रियों को समस्या से निजात मिल जायेगी. फरवरी के अंतिम सप्ताह में रांची स्टेशन के बाहरी हिस्से को नया रूप दिया गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया था.

इसे भी पढ़ें- चार साल में भी पूरी नहीं हो सकी 55 करोड़ की पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना

मार्च 2020 तक बरकाकाना रूट हो जायेगा चालू

कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में रामटहल चौधरी ने बताया कि बरकाकाना रूट को मार्च 2020 तक चालू कर दिया जायेगा. वहीं, बीआईटी मेसरा-संकी रेल लाइन के भी जल्द ही चालू हो जाने की बात कही. सांसद ने बताया कि रेलवे की और भी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के साथ काम किया जायेगा. डीआरएम ने बताया कि चार एस्केलेटर के अलावा दो और एस्केलेटर की मांग रांची रेलवे ने की है.

इसे भी पढ़ें- राज्य कर्मियों की तरफ से टीडीएस का ब्योरा नहीं दिये जाने से हो रहा है वेतन में विलंब

अब तक पूरी नहीं हुई रांची को जोन बनाने की मांग

रांची को रेलवे जोन बनाने की मांग सांसद रामटहल चौधरी सरकार से पांच साल से कर रहे हैं. इसके बावजूद अब तक रांची को रेलवे जोन नहीं बनाया गया है. इसके उलट बाद में रेलवे जोन की मांग कर रहे विशाखापट्टनम को रेलवे जोन बना दिया गया है. रेलवे का यह जोन रेलवे को सबसे अधिक मुनाफा देनेवाला जोन है, इसके बावजूद रांची को जोन नहीं बनाया गया. रांची को रेलवे जोन बनाने की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी भारतीय रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें- सूचना आयोग में नहीं हो पा रहा मामलों का निष्पादन, लंबी होती जा रही है लिस्ट

Related Articles

Back to top button