
Chaibasa: हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर और बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर एक रेल कर्मचारी की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग में कार्यरत आनंद कुमार शुक्रवार को देर शाम दुर्ग-दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस में सवार होकर टाटानगर जा रहे थे. इसी दौरान बड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 301/32-302-24 के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन से गिर गये. खबर मिलने के बाद रेल कर्मचारी को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेल कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया. रेल कर्मचारी आनंद कुमार को सिर व पीठ सहित अन्य हिस्सों में चोट लगी है जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना का सूचना मिलने के बाद रेलवे अस्पताल मेंस कांग्रेस के नेता सहित रेल कर्मचारी चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल पहुंचे. रेल कर्मचारी आनंद कुमार के पत्नी जमशेदपुर में रहती है और पूरा परिवार पटना में रहता है. सूचना मिलने के बाद पटना से उनके परिवार के लोग चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गए.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: सरकारी स्कूलों में कार्यरत 110 शिक्षकों का तबादला, देखें सूची




