National

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है भारत : विदेश मंत्रालय

New Delhi : विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार दो अरब डॉलर के पीएनबी धोखाधड़ी मामले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि ब्रिटेन नीरव को प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें :मोदी सरकार ने छह एयरपोर्ट्स अडानी की कंपनी को डेवलप करने दिये,  राज्यों से पूछा भी नहीं

भारत ने ब्रिटेन से नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ब्रिटेन नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के हमारे अनुरोध पर अब भी विचार कर रहा है. सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए हरसंभव जरूरी कदम उठा रहा है.’’ उन्होंने कहा कि भारत ने यह जानकर ब्रिटेन से नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया कि वह उस देश में रह रहा है. ब्रिटेन के एक अखबार में शनिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख डॉलर के आलीशान मकान में रह रहा है और नया हीरा कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : 26/11 के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के लिए वायुसेना तैयार थी, मनमोहन सरकार ने नहीं दी इजाजत

Related Articles

Back to top button