
Patna: बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 485 तक पहुंच गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार मजदूरों से रेल भाड़ा वसूल रही है, कांग्रेस ने श्रमिकों को किराया देने का शुरू किया अभियान
कहां से आये नये मामले
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने कहा कि चार नये मामलों में कटिहार से एक, बक्सर से दो और कैमूर से एक मामला सामने आया. कटिहार जिले में 30 वर्षीय महिला संक्रमित पायी गयी. जबकि बक्सर जिले में एक 22 वर्षीय युवक और एक डेढ़ वर्षीय बच्ची में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. कैमूर जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: कापसहेड़ा के बिल्डिंग में 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 केस
कुमार ने कहा कि राज्य में 117 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 364 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं. वहीं, अब तक राज्य में 27,738 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
गौरतलब है कि बिहार में सबसे ज्यादा मामले मुंगेर जिले से है. वहीं बिहार में पहले मौत का मामला भी मुंगेर जिले से ही सामने आया था.
इसे भी पढ़ें- #Covid-19: देश में 42 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 1373 लोगों की संक्रमण से मौत




