Read Next
22/11/2026
अमेरिकी अदालत की कार्रवाई से बढ़ी हलचल, NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख को भेजा गया समन
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
Back to top button
New Delhi: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित एक इमारत में शनिवार को 41 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसके बाद रविवार को 17 और लोग संक्रमित पाये गये. जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- मौसम विभाग की चेतावनी: अगले चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा
18 अप्रैल को आया था पहला मामला
शनिवार को इमारत में रहने वाले 41 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे. अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को संकरी गली में स्थित एक इमारत से कोविड-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था. बिल्डिंग को पहले ही सील कर दिया गया है. दिशानिर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम तीन मामले आने पर उसे सील करना होता है.
पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के एक निजी सचिव के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट क्वॉरेंटाइन में चले गये थे.
इसे भी पढ़ें- #Delhi के सीएम ने बड़ा सच स्वीकार किया है, #Corona कहीं नहीं जा रहा, हमें इसके साथ रहने के लिये तैयार होना होगा
एक ही टॉयलेट का यूज करते थे सभी
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीएम राहुल सिंह ने रविवार को बताया था कि एक ही जगह से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे. वह सभी एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे. जिसके पीछे की वजह घनी आबादी हो सकती है.
इस घनी आबादी वाले इलाके में बहुत सारे छोटे-छोटे घर हैं. और यहां काफी संख्या में लोग रहते हैं. यहां छोटे से जगह से 200 लोग रहते हैं. इस इलाके में छोटे मकान और घनी आबादी होने की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पा रहे थे.
इसे भी पढ़ें- #झारखंड में #Corona से लड़ने की तैयारी, सभी जांच केंद्रों मे अतिरिक्त RTPCR मशीनें, 1 लाख रैपिड टेस्टिंग किट का टेंडर निकाला