Read Next
22/11/2026
अमेरिकी अदालत की कार्रवाई से बढ़ी हलचल, NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख को भेजा गया समन
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
Back to top button
New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों से रेलवे द्वारा किराया वसूले जाने पर दुख प्रकट किया है. सोनिया ने सोमवार को कहा कि अब इन मजदूरों के लौटने पर होने वाले खर्च का वहन पार्टी की प्रदेश इकाइयां करेंगी.
उन्होंने यह सवाल भी किया कि जब रेल मंत्रालय ‘पीएम केयर्स’ कोष में 151 करोड़ रुपये का योगदान दे सकता है तो श्रमिकों को बिना किराये के यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकता.
पार्टी ने कहा कि सरकार जब विदेश में फंसे लोगों को मुफ्त में ला सकती है, ट्रंप के कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ खर्च कर सकती है, पीएम केअर फंड में देने के लिए रेलवे के पास 150 करोड़ है तो फिर मजदूरों से वसूली क्यों..?
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सोनिया गांधी के ऐलान को ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे में जरूरी कदम उठाएगी.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: कापसहेड़ा के बिल्डिंग में 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 केस
न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, केवल घर लौटने की लगन
सोनिया ने एक बयान में कहा है कि श्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं. उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है. सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाउन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गये.
उनके मुताबिक 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गये. न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन.
सोनिया ने कहा कि उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी. पर देश और सरकार का कर्तव्य क्या है…?
इसे भी पढ़ें- मौसम विभाग की चेतावनी: अगले चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा
सरकार से सोनिया का सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज भी लाखों श्रमिक व कामगार देश के अलग-अलग कोनों से घर वापस जाना चाहते हैं, पर न साधन है, और न पैसा. दुख की बात यह है कि भारत सरकार व रेल मंत्रालय इन मेहनतकशों से मुश्किल की इस घड़ी में रेल यात्रा का किराया वसूल रहे हैं.
उन्होंने सवाल किया कि जब हम विदेशों में फंसे भारतीयों को अपना कर्तव्य समझकर हवाई जहाजों से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब हम गुजरात के एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना कोष में 151 करोड़ रुपये दे सकता है तो फिर तरक्की के इन ध्वजवाहकों को निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते…?
सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने कामगारों की इस निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार-बार उठाया है. दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने. इसलिए कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का यह योगदान होगा.
इसे भी पढ़ें-#झारखंड में #Corona से लड़ने की तैयारी, सभी जांच केंद्रों मे अतिरिक्त RTPCR मशीनें, 1 लाख रैपिड टेस्टिंग किट का टेंडर निकाला