
Ranchi : सिमडेगा पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने पीएलएफआइ के चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सिमडेगा पुलिस को लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बानो थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी जंगल से पीएलएफआइ के चार उग्रवादियों को हथियार सहित धर दबोचा. पुलिस कप्तान डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का एरिया कमांडर जोहन टोप्पो अपनी टीम के साथ सिमडेगा के गिरदा क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहा है. साथ ही संगठन का विस्तार करने में लगा है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : पूर्व डीजीपी केएन चौबे को समय से पहले हटाने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी और सरकार से मांगा जवाब
पुलिस कप्तान ने इस सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में जिले के पुलिस अधिकारियों की टीम बनायी. टीम ने गिरदा के दुरूह जंगलों पांगुर, सतबोरा, टाटी, टोनिया, जामुडसोया आदि में छापामारी करते हुए चार कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों में नकुल सिंह है, जिस पर सात जघन्य नक्सली वारदात में नाम दर्ज है.

यह वांछित चल रहा था. दूसरा नक्सली शिवा सिंह है, जिस पर चार मामले चल रहे हैं. यह वांछित था. तीसरे का नाम राजकुमार सिंह है. यह भी उग्रवादी घटना में वांछित रहा है. चौथा नक्सली रमेश लोहरा है.
इसे भी पढ़ें :स्टेन स्वामी को CM की श्रद्धांजलि पर भड़की भाजपा, दीपक प्रकाश ने कहा- घड़ियाली आंसू बहा रही राज्य सरकार
इनके पास से पुलिस को 09 एमएम का सेमी ऑटोमैटिक लोडेड पिस्टल, एक देसी लोडेड रिवाल्वर के साथ सात जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं.
इसके अलावे पीएलएफआइ की रसीद और मोबाइल भी मिले हैं. पुलिस कप्तान ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए छापामारी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :SC ने केंद्र को फटकारा, पूछा, गांधीजी के खिलाफ इस्तेमाल राजद्रोह कानून क्यों नहीं हटाया




