
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को फादर स्टेन स्वामी को श्रद्धांजलि दी. प्रदेश भाजपा इसे लेकर सरकार पर हमलावर हो गयी है. प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि स्टेन स्वामी मामले में राज्य सरकार घड़ियाली आंसू बहा रही है. एक ऐसा व्यक्ति जिसके खिलाफ एनआइए जैसी जांच एजेंसी जांच कर रही थी, जिस पर एफआइआर हो चुका था, उसके निधन पर ड्रामा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :SC ने केंद्र को फटकारा, पूछा, गांधीजी के खिलाफ इस्तेमाल राजद्रोह कानून क्यों नहीं हटाया
महाराष्ट्र सरकार से हो सवाल
दीपक प्रकाश ने कहा कि फादर स्टेन स्वामी पर देशद्रोह का केस था. एनआइए ने अपनी जांच के क्रम में इसे सही पाया था. ऐसे में यह गंभीर मसला बनता है. उसके लिए राज्य सरकार शोक जता रही है. वास्तव में अगर सरकार गंभीर हो तो महाराष्ट्र सरकार से कल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल करे. पूछे कि स्टेन को उसके यहां जेल में क्यों रखा गया था.
बीमार पड़ने पर इलाज की सुविधा भी वहीं की राज्य सरकार ने दी. तो ऐसे में कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार से पूछे कि आखिर उसने अपने स्तर से तरीके से स्टेन का ख्याल क्यों नहीं रखा.
वास्तव में श्रदधांजलि देनी हो तो सवाल जरूर पूछें. कांग्रेस से यहां सपोर्ट ले रहे हैं और महाराष्ट्र में उसी पार्टी की सरकार मं हुई स्टेन स्वामी की मौत पर उससे जवाब मांगने से बच रहे हैं. यह घड़ियाली आंसू ही है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड को मिला कोविशील्ड का 3,16,980 डोज, शुक्रवार से लगेगा टीका
भीमा-कोरेगांव मामले में हुई थी गिरफ्तारी
84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी की मौत 5 जुलाई 2021 को अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी. उस दौरान वे महाराष्ट्र में थे. भीमा-कोरेगांव मामले में शामिल होने का आरोप उन पर 2018 से लगाया जा रहा था.
इसके बाद एनआइए ने 8 अक्टूबर, 2020 को उन्हें बगईचा, रांची से रात के अंधेरे में गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई ले गयी थी. जहां उन्हें तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था.
स्टेन दस महीने जेल में रहे. इस दौरान उनके बेल के आवेदन (मेडिकल व सामान्य) को कई बार रद्द किया गया. NIA ने लगातार उनकी बेल का विरोध किया.
इस दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ता रहा. अंततः न्यायिक हिरासत में ही उनका इलाज चल रहा था. बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण अंततः 5 जुलाई को उनका निधन हो गया.
इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : ISRO के 217 पोस्ट के लिए 20 जुलाई से पहले करें एप्लाई




