
Ranchi/Chakradharpur : चाईबासा जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्राम मेरालगढ़ा में शुक्रवार को आइईडी बरामद किया गया. सुरक्षाबलों ने 5 किलो का एक और दो से तीन किले के तीन आइईडी बरामद किये हैं. बम निरोधक दस्ता की मदद से बरामद आइईडी को नष्ट कर दिया गया है. बता दें कि शुक्रवार को ही चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के पटातारोब और रेंगडा़हातू गांव के बीच रचकुबुरू जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक आइईडी ब्लास्ट हो गया. जिससे पटातारोब गांव निवासी 55 वर्षीय जेमा बहान्दा घायल हो गयीं. सूचना पर सीआरपीएफ 197 ,157 और 174 बटालियन और पुलिस के जवान घायल जेमा बहान्दा को चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया जहां इलाज चल रहा है.
नक्सल अभियान के दौरान इस इलाके में कई बार धमाके हो चुके हैं. इलाके में एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर, पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सली भ्रमणशील हैं. सुरक्षाबल 11 जनवरी से इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. शुक्रवार को अभियान के दौरान ही आइईडी बरामद किया गया था, जिसके बाद बीडीएस की टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया.
इसे भी पढ़ें – संपूर्ण दस्तावेज मांगे जाने के मामले में कारोबारी प्रेम प्रकाश की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित



