
Giridih: पूर्व सैनिक संगठन वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ गिरिडीह का चौथा स्थापना दिवस रविवार को खंडोली में मनाया गया. इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष स्थापना दिवस समारोह के एमपी सिंह, प्रवक्ता संजीत सिंह, जिला अध्यक्ष नवीनकांत सिंह भी शामिल हुए. मौके पर स्थापना दिवस समारोह की शुरुवात संगठन की महिला पदाधिकारीयों द्वारा दीप जलाकर किया. इस दौरान समारोह में कई प्रतियोगिता भी आयोजित हुआ. संगठन के सदस्यो के बच्चो के बीच प्रतियोगिता कराया गया. सफल हुए प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इधर स्थापना दिवस समारोह को प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की संगठन को मजबूत करना जरूरी है. इस दौरान संगठन के नए जिला कार्यकारिणी का घोषणा किया गया. जिसमे जिला अध्यक्ष नवीनकांत सिंह के साथ सचिव अमित रंजन, ट्रेजर विद्या भूषण सिंह समेत अन्य सदस्यों को बनाया गया. वही स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में निखिल राज, अजीत बरनवाल, अरविंद सिंह, सौरभ जगनानी, प्रीतम निराला, सुरेंद्र सिंह, उमेश कुमार की भूमिका खास रही.
इसे भी पढ़ें: पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का सीएम चंपाई ने किया शिलान्यास, कहा- हर खेत में 12 महीने पहुंचेगा पानी, किसान होंगे समृद्ध




