GiridihJharkhand

पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का सीएम चंपाई ने किया शिलान्यास, कहा- हर खेत में 12 महीने पहुंचेगा पानी, किसान होंगे समृद्ध

Giridih: गिरिडीह के पीरटांड़ में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया. इस योजना से पीरटांड़ प्रखंड के 17 पंचायत के 165 गांवों के एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे. मधुबन थाना के बगल में स्थित मकर संक्रांति मेला मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.

सभा को संबोधित करते सीएम

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि झारखंड के अलग होने को 24 साल होने को है, इन 24 साल में झारखंड में बहुत कुछ हो सकता था, लेकिन भाजपा के नेतृत्व में राज्य चला गया है. यहां गुरुजी का आश्रम भी है. इससे पहले डबल इंजन की जो सरकार थी उन्होंने किसी का भला नहीं सोचा. सिर्फ बहुरूपिया वाली बात कर जनता को गुमराह किया. हेमंत बाबू के सरकार में कोरोना आ गया है, कोरोना में हमलोगों ने बहुत काम किया लेकिन हेमंत बाबू की सरकार को बीजेपी अस्थिर करने में लगा रहा है. कोरोना में गिरिडीह के प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. हम यहां तीन मौसम में खेती करेंगे जिससे युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे हमारा सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगा. हम दूसरे राज्यों में काम करने नहीं जाएंगे.

जब झारखंड इतना सुंदर है, जंगल से घिरा है सबकुछ है यहां, बहरूपिया है भाजपा, उसकी गारंटी में मत फंसिएगा नहीं तो फिर धोखा हो जाएगा. इसलिए अबुआ आवास लाना पड़ा. जिस धरती में खनिज भरा पड़ा है हमलोग ऐसी व्यवस्था लाएंगे कि यहां आदिवासी पिछड़ा अपने पैरों पर खड़े होंगे.

डीवीसी यहां के जमीन, पानी, कोयला उपयोग किया लेकिन यहां खेतों में काम करने वाले मजदूरों के बारे में नहीं सोचा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भूमी पुत्र है आपको इसे संवारना होगा, बाहर से आकर लोग तीन तल्ला बिल्डिंग खड़ा कर ले रहा है और जो यहां है उसके पास कुछ नहीं है.

भौगोलिक स्थिति की वजह से यहां हर खेत पानी पहुंचाना एक जटील व्यवस्था है इसके लिए पाइप लाइन से पानी आपके खेतों में पहुंचाया जाएगा. पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से हर खेत को 12 महीने पानी मिलेगा. हर किसान खुद समृद्ध होगा. आपका जो खपरैल घर है वो भी बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार योजना के द्वारा हर ग्रामीणों का आवेदन मिला है. जल्द ही उसका निष्पादन किया जाएगा.

इससे पहले मुख्यमंत्री का काफिला सम्मेद शिखर मधुबन के पारसनाथ पहाड़ स्थित आदिवासी समुदाय के दिशोम मांझी थान पहुंचा, जहा सभी ने मांझी थान के पुजारी के द्वारा आदिवासियो के सर्वोच्च पूजा स्थल दिशोम मांझी थान में सीएम चंपई सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन ने पूजा अर्चना किया.

 

 

Related Articles

Back to top button