
Patna: बिहार में बाढ़ से हाहाकार है. सबसे खराब हालात राजधानी पटना का है. लगातार बारिश और जलजमाव ने शहर को पानी-पानी कर दिया है. कई इलाकों में 8 फीट तक पानी भर गया है.
बारिश के कारण होती फजीहत के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने सुशासन बाबू की सरकार पर तंज कसा है. बारिश के कारण बदहाल बिहार पर बिहार सरकार की चुटकी लेते हुए उन्होंने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लिखा है ‘बिहार चमकत बा’.
इसे भी पढ़ेंः#Bihar-UP में आफत की बारिशः चार दिनों में 140 से ज्यादा लोगों की मौत, 14 जिलों में येलो अलर्ट
‘बिहार चमकत बा’
बिहार में जल प्रलय पर सुप्रीमकोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कटाक्ष किया है. उन्होंने भोजपुरी भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा है कि बिहार चमकत बा. साथ ही उन्होंने पटना के जलमग्न इलाकों की तस्वीर अपने फेसबुक वॉल और ट्विटर पर पोस्ट की है.
Bihar chamkat ba
Patna is in water with floods and it’s first time in many years that the water levels are this high pic.twitter.com/JEfABPPTTp— Markandey Katju (@mkatju) September 29, 2019
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू हमेशा अपने कमेंट और व्यंग्य के लिए विवादों में या खबरों में बने रहते हैं. उन्होंने पहले भी बिहार सरकार पर कई दफा निशाना साधा है.
इसबार बिहार में विकास का दंभ भरने वाले सुशासन बाबू की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने ये पोस्ट डाला है.
उल्लेखनीय है कि बीते चार दिनों से बिहार में भारी बारिश हो रही है. कई जिलों में हालात बदत्तर है. वहीं पटना पूरी तरह से जलमग्न दिख रहा है. इस जलजमाव ने एकबार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल कर रख दी है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ उनके कार्यालय में ही मारपीट, नरेंद्र सिंह का इंकार
29 लोगों की मौत
भारी बारिश के कारण बीते चार दिनों में बिहार में 29 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. वहीं शहर टापू में तब्दील है. सड़कों पर गाड़ियां नहीं नाव चल रहे हैं.
बिहार सरकार की अपील के बाद फिलहाल वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचा है. जिससे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को एयर लिफ्ट किया जा सके.
वहीं जाते मॉनसून की मार का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है. मॉनसून के सक्रिय होने के कारण स्कूल में मंगलवार को भी छुट्टी की गयी है. फिलहाल राहत व बचाव कार्य भी जारी है.
इसे भी पढ़ेंःगृह मंत्रालय ने नहीं जारी किये 800 करोड़ रुपये, #CRPF के दो लाख जवानों की राशन मनी रुकी




