
Bokaro: बोकारो विधायक बिरंची नारायण के अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 48 घंटे के अंदर विधायक बिरंची नारायण के पूर्व निजी सचिव आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
विधायक को दोबारा टिकट न मिले इसलिए साजिश के तहत वीडियो वायरल करवा दिया था. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी हुई है.
देखें वीडियो-
बोकारो से भाजपा विधायक बिरंची नारायण का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें – बोकारो MLA का वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में रहने वाले पूर्व DGP डीके पांडे को टिकट के लिए लॉबिंग
शेयरिंग एप जेंडर से पहले दूसरे के फोन में ट्रांसफर किया गया था वीडियो
विधायक बिरंची नारायण का वायरल वीडियो शेयरिंग एप जेंडर के माध्यम उनके पूर्व निजी सचिव आदित्य कुमार ने अपने फोन में ट्रांसफर किया था. फिर साजिश के तहत चंद घण्टों में ही वीडियो को वायरल करवा दिया.
वीडियो की सत्यता जांच पुलिस कर रही है. आदित्य कुमार का दावा है विधायक के मोबाइल से ही वीडियो बना था. पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: झारखंड NDA में टूट, आजसू के बाद LJP भी एकला चलो की राह पर, 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
सही समय आने पर वायरल कर दिया गया वीडियो
सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिरंची नारायण के पूर्व निजी सचिव आदित्य कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि यह वीडियो उनके पास पहले से था, यह वीडियो कहीं से वायरल होकर नहीं आया था और सही समय आने पर वीडियो को वायरल कर दिया गया.
गिरफ्तार हुए बिरंची नारायण के पूर्व निजी सचिव आदित्य कुमार ने कहा कि यह वीडियो बिरंची नारायण के द्वारा ही भेजा गया था, हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि यह वीडियो सही है या एडिटेड है.
बता दें कि वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार हुए आदित्य कुमार ने एक और व्यक्ति का नाम बताया है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है.
जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि यह वीडियो किस मोबाइल से बनाया गया है या जांच का विषय है.
इसे भी पढ़ें – बोकारो विधायक बिरंची का वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो #BJP बैकफुट पर!



