Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: झारखंड NDA में टूट, आजसू के बाद LJP भी एकला चलो की राह पर, 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

New Delhi: झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए में बिखराव दिख रहा है. एक ओर जहां आजसू ने 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर गठबंधन में टकराव पर मुहर लगा दी है. वहीं दूसरी ओर केंद्र और बिहार में बीजेपी के साथ सरकार में शामिल लोजपा, झारखंड में एकला चलो की राह पर है.

मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली में ऐलान किया कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

इसे भी पढ़ेंःबोकारो MLA का वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में रहने वाले पूर्व DGP डीके पांडे को टिकट के लिए लॉबिंग

पासवान ने कहा- ‘पार्टी की राज्य इकाई ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है. तय किया गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ेगी.’

छह सीटों की थी मांग

कहा जा रहा है कि लोजपा भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छुक थी. लेकिन भगवा दल ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं दिखाई. भाजपा नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने के लिए कुछ खास नहीं है. बता दें कि लोजपा की ओर भाजपा से संथाल परगना के जरमुंडी विधानसभा समेत 6 सीटों की मांग की गयी थी.

लेकिन बीजेपी ने इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिये है. इसके बाद सोमवार को ही लोजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया था. मंगलवार को चिराग पासवान ने इसकी अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 50 पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.

इसे भी पढ़ेंः#BJP से टिकट नहीं मिलने से बागी हुए राधा कृष्ण किशोर ने थामा आजसू का हाथ, सुदेश से मिले कड़िया मुंडा के बेटे

तीन विधानसभा चुनाव में लोजपा ने नहीं जीती एक भी सीट

झारखंड में लोजपा भले ही एकला चलो की राह पर है. लेकिन राज्य में उसकी स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव में पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती है.
2005 में 38 सीटों पर लोजपा ने चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया.

2009 के चुनाव में लोजपा 10 सीटों पर लड़ी थी और 2014 में एनडीए गठबंधन के तहत एक सीट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी.

2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आजसू और लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. राज्य 81 सीटों में से 72 सीटों पर भाजपा, 8 पर आजसू और शिकारीपाड़ा सीट पर लोजपा ने प्रत्याशी उतारे थे. हालांकि इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था.

गौरतलब है कि बिहार में भाजपा, जेडीयू और लोजपा गठबंधन सहयोगी हैं. लेकिन लोजपा की तरह जेडीयू ने भी झारखंड चुनाव में अकेले उतरने का ऐलान किया है. वहीं आजसू ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर के बता दिया है कि उसकी राह अब अलग है.

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होंगे. और 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.

इसे भी पढ़ेंःकरोड़ों खर्च के बावजूद PMCH में साल भर में डेढ़ सौ बच्चों ने गर्भ में ही तोड़ा दम

Related Articles

Back to top button