Giridih

गिरिडीह के भाजपा एससी मोर्चा ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ दिया धरना, बताया आरक्षण विरोधी

Giridih : आरक्षण के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिये गये बयान से भाजपा एससी मोर्चा का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को ही गिरिडीह भाजपा के एससी मोर्चा ने समाहरणालय में राहुल गांधी के बयान के विरोध में धरना दिया. धरना का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश दास ने किया. वहीं धरने में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, विनय सिंह, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, सुरेश मंडल समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. धरने के क्रम में मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.

Related Articles

Back to top button