
Dhanbad: झरिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का सोमवार को निधन हो गया. बच्चा सिंह के निधन का खबर सुनकर कोयलांचल में शोक का लहर दौड़ गई. बच्चा सिंह मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.
बता दें कि कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था. उस वक्त वह बाथरूम से गिर गए थे. बच्चा सिंह सूर्य देव सिंह के भाई थे. बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री थे.




