
Dhanbad : विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने गुरुवार से सपरिवार सत्याग्रह की शुरुआत की है.
गांधी सेवा सदन में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने सत्याग्रह की शुरुआत की. कहा कि इन दिनों बाघमारा में निर्दोषों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश चल रही है.
देखें वीडियो-
इसे भी पढ़ें – #IPS नटराजन यौन शोषण मामला : याचिका वापस लेने के लिए सुषमा बड़ाईक को युवक ने धमकाया, पुलिस कर रही जांच
उन्होंने कहा कि जो भी बाघमारा में विधायक के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर एक मुकदमा कर दिया जाता है.
चल रही है फर्जी मुकदमों की दुकानदारी
सत्याग्रह के दौरान पत्रकारों से बात करते विजय झा ने कहा कि पहले मेरे बेटे के चरित्र हनन की कोशिश की गयी. फिर मेरी जमीन को गोचर की जमीन बता दिया गया.
जब मैंने प्रशासनिक पदाधिकारियों को जमीन के कागजात दिखाये तो यह मामला खारिज हो गये. इसके बाद मुझ पर हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा करा दिया गया.
उन्होंने कहा कि दलितों के साथ मेरा कैसा संबंध है यह पूरे कोयलांचल और झारखंड को पता है. उन्होंने कहा कि बाघमारा में जब तक फर्जी मुकदमे की दुकानदारी बंद नहीं होगी, उनका आंदोलन चलता ही रहेगा.
इसे भी पढ़ें – #Anganwadi सेविकाओं की पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई पर हेमंत ने #DGP को लिखी चिट्ठी, मांगे सवालों के जवाब
बाघमारा में इन दिनों चरम पर है मनमानी
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाघमारा में इन दिनों मनमानी चरम पर है. जो कोई भी रंगदारी, अवैध उत्खनन आदि का विरोध करता है उस पर एक मुकदमा करवा दिया जाता है.
महिलाओं का एक सिंडिकेट तैयार किया गया है. जो विरोध में आता है उस पर इस सिंडिकेट द्वारा मुकदमा करा दिया जाता है.
अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हम अंतिम सांस तक इसके खिलाफ लड़ेंगे. विधायक चाहे तो मेरा घर तुड़वा दे या मेरी क्लिनिक ध्वस्त करवा दे, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे.
उन्होंने बताया कि यह आश्चर्य की बात है कि जो सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है, वह सरकार सिर्फ ढुल्लू महतो का क्यों साथ दे रही है.
इसे भी पढ़ें –#Bankrupt होने के दरवाजे पर #Suzlon Energy कंपनी, 7751 करोड़ की है कर्जदार, कोई नहीं है खरीदार



