JamshedpurJharkhand

एआईडीएसओ की नयी कमिटी का गठन,  शुभम झा बने अध्यक्ष

Jamshedpur :  छात्र संगठन एआईडीएसओ द्वारा बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर मानगो गुरुद्वारा स्कूल में द्वितीय छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर 200 से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस दौरान नयी कमेटी का गठन भी किया गया. कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एआईडीएसओ नगर अध्यक्ष सोनी सेनगुप्ता ने बताया कि कमेटी गठन का मकसद शिक्षा जगत की समस्याओं का जल्द से जल्द निष्पादन करना है. राज्य अध्यक्ष आशा रानी पॉल ने कहा कि छात्रों को बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को जान कर अपने जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि हमारा समाज एक बेहतर भविष्य की और जा सके. उन्होंने कहा कि छात्र राह से भटक रहे हैं. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों भूलते जा रहे हैं.  उन छात्रों-छात्राओं को सही राह दिखाने तथा भगत सिंह और बिरसा मुंडा ने जिस तरह का समाज बनाने का सपना देखा था, उसको साकार करने के लिए एआईडीएसओ कार्य कर रही है.

नयी कमेटी इस प्रकार है

अध्यक्ष शुभम झा, उपाध्यक्ष-कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन,प्रतिमा सोनी, सचिव सबिता सोरेन, कार्यालय सचिव सुमन मुखर्जी, कोषाध्यक्ष झरना महतो, सचिव मंडली मुस्कान, शाइमा, सीतल, उमा, काजल, विकास, सीता, सालगे, मधुयामिनी, अपूर्वा, राकेश, सुनील, सहदेव, कमिटी सदस्य प्रेमचंद, राजेश, खुदीराम, शिबू, कुंवर, श्याम, जमुना, सूर्यकांत, पायल, सहनावाज, कॉउंसिल सदस्य रिंकी, स्नेहा, सानंद, रूपा, नंदिनी, दुर्गा, विशाल, निशा, तनीषा.

इसे भी पढ़ें – इंडियाज गॉट टैलेंट में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी जमशेदपुर के डांसरों की टोली, SONY TV पर आयेगा शो

Related Articles

Back to top button