
Giridih: गिरिडीह झामुमो कार्यालय में रविवार को युवा झामुमो की पहली बैठक हुई. बैठक में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जिले में युवा झामुमो के गठन को लेकर सदर विधायक सोनू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गिरिडीह झामुमो में यह पहला प्रयोग हुआ है और निश्चित तौर पर इस प्रयास का सुखद परिणाम आने वाले दिनों में दिखेगा. सदर विधायक ने कहा कि झामुमो की राजनीतिक कमी सिर्फ इसी युवा समिति के गठन को लेकर था और अब यह पूरा हो चुका है. युवा कार्यकर्ताओं को अब आने वाले दिनों में कमेटी का तेजी से विस्तार करना है, और नए युवाओं को संगठन से जोड़ना है. क्योंकि पार्टी अपने स्थापना दिवस का स्वर्ण जंयती मनाने जा रहा है. इधर पार्टी कार्यालय में पहली बार हुए झामुमो युवा मोर्चा के नवोमनोनित सदस्यों को मनोनयन पत्र देकर युवा मोर्चा के विस्तार का जिम्मेवारी दिया गया. बैठक में युवा मोर्चा का नवोदित अध्यक्ष दिलीप मंडल को मनोनित किया गया. वहीं बैठक में नारायण यादव, रियाज अंसारी, सचिन शर्मा, वसीम अख्तर, जागेशवर वर्मा, बंसत कुमार हाजरा, सुनील दास, ताहिर हुसैन, राजू तूरी, सोमर मंराडी समेत युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में ठप पड़े माइका कारोबार को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन मंगलवार को, बाबूलाल और अन्नपूर्णा देवी होंगी शामिल




