Giridih

गिरिडीह में ठप पड़े माइका कारोबार को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन मंगलवार को, बाबूलाल और अन्नपूर्णा देवी होंगी शामिल

Giridih: गिरिडीह में ठप पड़े माइका कारोबार को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी मंगलवार को समाहरणालय में गरजेंगे. मंगलवार को पूर्व सीएम मंराडी के साथ केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता और माइका से जुड़े मजदूरों के कार्यक्रम में जुटने की संभावना है. लिहाजा, एक साथ दो बड़े नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए गिरिडीह भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरु कर दिया है. तो रविवार को भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में पपरवाटांड स्थित समाहरणालय स्थल का निरीक्षण किया गया. और इस आंदोलन की रणनीति बनाई गई. इस दौरान महादेव दुबे के साथ भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, चुन्नूकांत, सुभाष चन्द्र सिन्हा, विनय सिंह, नागेशवर दास समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे. अध्यक्ष महादेव दुबे ने जानकारी दिया कि ठप पड़े माइका कारोबार के मुद्दे पर भाजपा का यह आंदोलन मंगलवार को ऐतिहासिक होने वाला है. क्योंकि हजारों की संख्या में भाजपा नेता के साथ तिसरी और गांवा के ढिबरा मजदूरों के जुटने की उम्मीद है.

आंदोलन के दौरान पूर्व सीएम मंराडी और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी उसी दिन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के पास ढिबरा की टोकरी लेकर उसे बेचने जाएंगे. इस आंदोलन का मकसद जिले में माइका कारोबार को उसी बुंलदी पर पहुंचाना है. जिसके लिए भाजपा शुरु से मुखर रही है. और अब भाजपा इसे अंतिम चरण में पहुंचाने में जुट चुकी है. लेकिन आंदोलन को भाजपा अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल वाला बताते हुए कहा कि आंदोलन में इसका खास ध्यान रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सरकारी स्कूलों का परीक्षा कैलेंडर जारी

Related Articles

Back to top button