Lead NewsNationalNEWS

दिल्ली में आज लगेगा विदेशी मेहमानों का जमावड़ा, पीएम मोदी के भाषण से होगा जी-20 सम्मेलन का आगाज

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी आगामी G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. यह सम्मेलन दिल्ली में आज से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत पहुंच चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी और बाइडन की मुलाकात भी हुई.

देश पूरे जोर-शोर से सभी मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है. मेहमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है. शिखर सम्मेलन नए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसे भारत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है.

पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी के साथ उनके आवास पर द्विपक्षीय बैठक की. इस बारे में पीएमओ ने एक्स कर जानकारी दी. पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पीएम आवास यानी 7, लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे.

Related Articles

Back to top button