JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Weather : मौसम के बदले मिजाज ने दी राहत, पर नुकसान भी कम नहीं

Jamshedpur : शहर के मौसम का मिजाज रह-रहकर बदल रहा है. दिन के पहले पहर की उमस भरी गर्मी के बाद जब-तब तेज आंधी-पानी का दौर भी चल रहा है. इससे लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन जगह-जगह लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. कदमा क्षेत्र के मधुसुदन नामक दुकानदार के दुकान पर आंधी-पानी के दौरान एक पेड़ गिर पड़ा. इस दौरान दुकानदार घायल होते-होते बच गया. साथ ही दुकान समेत सामानों की भारी क्षति हुई. बता दें कि इससे पहले भी बीते दिनों आंधी-पानी के दौरान साकची पुराना किताब लाइन समेत अन्य जगहों पर पेड़ गिरे थे. इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित होने के अलावा अन्य परेशानियां उत्पन्न हुई थी. शनिवार को भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया. पेड़ गिरने से हुयी क्षति के अलावा बारिश की वजह से सड़क पर जगह-जगह जलजमाव की समस्या नजर आयी.

आदित्यपुर समेत कई क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था गड़बड़ायी

इसके अलावा आदित्यपुर समेत जमशेदपुर के कई गैर कंपनी इलाकों में घंटों बिजली गुल रही. कई जगहों पर तो देर शाम तक बिजली व्यवस्था पहले की तरह बहाल की गई, जबकि कई गैर कंपनी इलाकों में रात आठ बजे के बाद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई थी. इससे भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. हालांकि आंधी-पानी के बाद मौसम जरुर सुहाना बना रहा.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : कपाली में नशा का विरोध करने पर मारपीट, बचाव करने गए दोस्त को भी पीटा, फायरिंग का आरोप

Related Articles

Back to top button