ChaibasaJharkhand

अलग-अलग सड़क दुघर्टना में पांच लोग घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

Chakradharpur : रेल नगरी चक्रधरपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सुरबुड़ा पंचायत के तोयरा मोड़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सारजीमडीह निवासी जबरा हेंब्रम, प्रकाश गागराई तथा लाल सिंह गागराई एक बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुरबुड़ा पंचायत के तोयरा मोड़ में जानवरों के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे दुर्घटना हुई. इसमें सवार जबरा हेंब्रम, प्रकाश गागराई तथा लाल सिंह गागराई को चोंटे आयीं. तीनों घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग बांझीकुसूम के पास बाइक सवार के धक्के से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार बांझीकुसूम निवासी सोमनाथ जामुदा साईकिल से घर जा रहा था. तभी पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया. वहीं कंसरा टोला जरजटा निवासी लादु पुरती तथा मंगरा नाग चातर के पुत्र संदारा नाग चातर के साथ बाईक से घर जा रहा था. इसे भी अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद दो युवक सड़क पर पड़े थे, स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया. वहीं चक्रधरपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचा कर घायलों से घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें –नक्सली जेठा कच्छप की जमानत याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज, मनोज महतो हत्याकांड में खूंटी की अदालत ने सुनायी है उम्र कैद की सजा

Related Articles

Back to top button