Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : आपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही कर दी थी इरशाद की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित तमोलिया मोड़ के पास 3 मई को मानगो गुलाब बाग निवासी इरशाद की हत्या कर दी गई थी. धारदार हथियार से उसके शरीर में कई वार किए गए थे. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुलाब बाग निवासी भोलू उर्फ करीम और तामोलिया निवासी सहदेव प्रमाणिक उर्फ छोटका शामिल है. हालांकि, इस घटना में संलिप्त सहदेव का एक और साथी फरार चल रहा है.

घटना के संबंध में भोलू ने पुलिस को बताया कि वो इरशाद को उसके घर से लेकर गया और रास्ते में शराब पी. शराब के नशे में ही इरशाद उससे झगड़ने लगा. भोलू उसे नशे के हालात में तमोलिया लेकर गया जहां भोलू के साथी सहदेव से इरशाद की मिलाकर हुई. इसी बीच इरशाद और सहदेव के बीच भी विवाद शुरू हो गए जिसके बाद दोनो ने मिलकर इरशाद की हत्या की ओर शव को सड़क किनारे फेंक कर चले गए. दोनो आरोप ऑटो चालक है. पुलिस दोनो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. वहीं पुलिस सहदेव के साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़े : जमशेदपुर: मानगो मून सिटी व हनुमंतनगर के लोगों ने पानी व नाले की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

 

Related Articles

Back to top button