JharkhandRanchi

राज्य के पांच आइपीएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Ranchi: सरकार के आदेश पर झारखंड के पांच आइपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसको लेकर सोमवार को सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. आइये जानते हैं किन्हें मिला अतिरक्त प्रभार…

इसे भी पढ़ें – मीडिया-अखबार को खरीद लिया हूं…

पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को जैप-8 समादेष्टा, लेस्लीगंज पलामू और समादेष्टा आइआरबी – 10 का प्रभार दिया गया है.

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा आइआरबी-1 जामताड़ा के प्रभार में रहेंगे.

जैप-6 जमशेदपुर की समादेष्टा निधि द्विवेदी को आइआरबी-2 चाईबासा कैंप मुसाबनी की समादेष्टा का प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – FEEL GOOD MODE में सरकार, विधानसभा चुनाव से पहले सौगातों की बौछार

धनबाद के ग्रामीण एसपी अमन कुमार को समादेष्टा जैप -3 गोविंदपुर का अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

जेएपीटीसी पद्मा के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के वरीय उप निदेशक का प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – एडीजी रेजी डुंगडुंग को मिला वीआरएस, राज्यपाल ने दी स्वीकृति

Related Articles

Back to top button