Bihar

प्रेम प्रसंग के मामले में पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग

Patna : प्रेम प्रसंग के मामले में बुधवार को पटना से सटे बिहटा में दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इस दौरान एक गुट के युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की. इसमें एक युवक घायल भी हो गया, जिसकी पहचान गोलू के रूप में हुई है. हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है.

गौरतलब है कि यह मामला पटना जिले के बिहटा से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दो बाइक पर सवार होकर चार से पांच लड़के गुलटेरा बाजार के समीप फायरिंग करने लगे. इससे वहां भगदड़ सी मच गयी. हालांकि बगल में पुलिस वाहन होने के बावजूद भी पुलिस कर्मियों को घटना की कोई भनक नहीं लगी.

इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री कौशल विकास योजना : 1.13 करोड़ खर्च कर 51814 लोगों को दिया गया सर्टिफिकेट, मात्र 16482 को मिली नौकरी

बिहटा के थाना प्रभारी अतुलेश कुमार के अनुसार बिहटा के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले लड़के दो दिनों से आपस में मारपीट कर रहे हैं. लड़कों का एक गुट बिहटा में रहता है और दूसरा पक्ष नौबतपुर में.

नौबतपुर के ही चार लड़के दो बाइक पर सवार होकर सुबह आये और घटना को अंजाम देने के बार फरार हो गये. उनका कहना है कि जो प्रारंभिक सूचना मिली है उसके अनुसार विवाद लड़की को लेकर हुआ है. पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button