
Garhwa : राज्य सरकार ने गढ़वा जिले के 5 विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड कर दिया है. अपग्रेड होने वाले विद्यालयों में गढ़वा के रामा साहू उच्च विद्यालय और आर के बालिका उच्च विद्यालय, गोवावल उच्च विद्यालय डुमरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुर रमकंडा, राजकीय उच्च विद्यालय खरौंधी कांडी हैं. इस संबंध में सूचना मिलते ही मिलते ही गोवावल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से इस विद्यालय को प्लस टू करने की मांग चल रही थी. चुनाव में हमेशा प्रत्याशियों के द्वारा इस विद्यालय को प्लस टू किए जाने का वादा किया जाता था, मगर चुनाव जीतने पर यह सिर्फ चुनावी घोषणा बन कर रह जाता था.
झामुमो कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपग्रेड हुए सभी विद्यालयों में पहुंचकर वहां के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को माला पहनाकर, बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी.
इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री कौशल विकास योजना : 1.13 करोड़ खर्च कर 51814 लोगों को दिया गया सर्टिफिकेट, मात्र 16482 को मिली नौकरी
रामासाहू उच्च विद्यालय के प्राचार्य मनीष सिंह एवं राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य रेयाज अहमद ने इस कार्य के लिए मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मंत्री के प्रयास से इस विद्यालय को एक्सीलेंस विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है.
3 करोड़ 35 लाख की लागत से जर्जर पुराने भवन को ध्वस्त कर विद्यालय में नया एकेडमी भवन निर्माण, शौचालय, मुख्य द्वार का निर्माण, पुराने भवन का जीर्णोद्धार, विद्यालय के कैंपस का विकास कार्य किया जाएगा.
लगभग छः करोड़ की लागत से रामा साहू उच्च विद्यालय एवं साढ़े तीन करोड़ की लागत से एक्सीलेंस विद्यालय के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को सुसज्जित किया जाएगा. कस्तूरबा विद्यालय में नया हॉस्टल भवन, पुराने हॉस्टल भवन का उद्धार, पुराने एकेडमी भवन एवं हॉस्टल का जीर्णोद्धार, मुख्य द्वार एवं सुरक्षा गार्ड कमरा निर्माण तथा विद्यालय कैंपस के विकास कार्य किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई
गोवावल हाई स्कूल, डुमरिया के प्रांगण में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ग्रामीणों ने आमंत्रित किया. मंत्री मिथिलेश वहां पहुंचकर विद्यालय परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी. ग्रामीणों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया तथा इस ऐतिहासिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया.
मंत्री मिथिलेश ने कहा कि चुनाव जितने के बाद हमने सबसे पहले डुमरिया से विजय यात्रा की शुरुआत की थी और हमने कहा था कि गढ़वा के विकास में गोवावल प्राथमिकताओं में रहेगा. आज इस विद्यालय को प्लस टू का दर्जा मिला है.
जल्द ही विद्यालय को नया भवन मिलेगा एवं ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय परिसर के जमीन का सीमांकन कर चारदीवारी की जाएगी. प्लस टू का दर्जा मिलने से यहां की बेटियों को अब शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा.
मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, केंद्रीय समिति सदस्य विनोद तिवारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू, खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि आशुतोष पांडे, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दिव्यप्रकाश केसरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, सचिव चंदा देवी, कोषाध्यक्ष आलम आरा, प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, पंचायत अध्यक्ष शैलेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, चुनमुन दुबे, नवीन तिवारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंःतीन सप्ताह के भीतर शुरू होगी 10 रुपये में धोती-साड़ी-लुंगी योजना




