
Patna: कांग्रेस ने एक बार फिर से जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के लिए जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताया जिसके बाद से ही इसपर सियासत काफी तेज हो गई है. बीजेपी कोटे के मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले 10 वर्षों तक पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है.
हालांकि इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने जदयू पर ही तंज कसते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू में रहते हुए अपने फायदे की बात सोच रहे हैं और अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःतीन सप्ताह के भीतर शुरू होगी 10 रुपये में धोती-साड़ी-लुंगी योजना
दरअसल उपेंद्र कुशवाहा की लंबे समय से चाहत रही है मुख्यमंत्री बनने की इसलिए वह अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बता रहे हैं.
उपेंद्र कुशवाहा चाहते हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करें और बिहार में जगह बने तो वह बिहार के मुख्यमंत्री बनें. लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है.
इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई
वहीं इस मामले पर जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई कार्य नहीं बचा है. यही कारण है कि वह दूसरे दल और दूसरे के घर में झांक रहे हैं.
इस वक्त उन्हें जरूरत है कि वह अपने दल और संगठन को मजबूत करें ना कि दूसरे के घर में झाके. यदि यही स्थिति रही तो कांग्रेस का अस्तित्व बिहार में खत्म हो जाएगा. इसलिए ज्यादा बेहतर यही रहेगा कि वह अपने दल और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें.
इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री कौशल विकास योजना : 1.13 करोड़ खर्च कर 51814 लोगों को दिया गया सर्टिफिकेट, मात्र 16482 को मिली नौकरी




