
Jamshedpur: आईएमए जमशेदपुर ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक वॉकथॉन का आयोजन किया. इस वॉकथॉन में लगभग 250 डॉक्टर्स एवं मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए.
यह वॉकथॉन जेआरडी से शुरू होकर करीब 5 किलोमीटर तक चला. लोगों को स्वस्थ रहने के लिए इस तरह मॉर्निंग वॉक करना जरूरी है. इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस में शामिल सभी डॉक्टरों को आनेवाले आम चुनाव में मतदान के लिए भी प्रेरित किया और सबको वोट डालने का आग्रह किया. साथ ही साथ शपथ दिलाया गया.




