GiridihJharkhand

गिरिडीह के नामचीन बिल्डर ध्रुव सोंथलिया और जमीन माफिया दिलीप गोयनका के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

एसडीएम से कार्रवाई की मांग की

Giridih: गिरिडीह के नामचीन बिल्डर ध्रुव सोंथलिया के खिलाफ रविवार को बाभनटोली में स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. और नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन में शामिल रतन अग्रवाल, आनंद केडिया, सुभी केडिया, विक्रांत केडिया, सुमित भूदोलिया, कपिल चौधरी, शंकर चौधरी समेत अन्य स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह में एप्टा ने किया प्राइवेट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, कई शिक्षक किए गए सम्मानित

आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोगों के जमीन और घर के आवागामन के रास्ते को नाली और सड़क दिखाकर बिल्डर ध्रुव सोंथलिया और जमीन माफिया दिलीप गोयनका ने आसपास के जमीन को बेचा और अब कई लोगों को बिल्डर ध्रुव सोंथलिया और जमीन माफिया दिलीप गोयनका के इस साजिश का परिणाम भी भुगतना पड़ रहा है. और अब हालात ऐसे है जिन जमीनों को नाली और सड़क दिखाकर आसपास के जमीन को बेचा गया.

वहां के रास्ते में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. इधर रविवार को बिल्डर ध्रुव और जमीन माफिया दिलीप गोयनका के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग किया है.

Related Articles

Back to top button