
Patna : रूपसपुर इलाके में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया गया जब मैरेज हॉल में भीषण आग लग गई. घटना रविवार देर रात की है. बेली रोड स्थित महाराजा गार्डन में आतिशबाजी के दौरान भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरा पंडाल खाक हो गया. आग सबसे पहले मैरेज हॉल के मेन गेट में लगी और देखते ही धीरे-धीरे अंदर की ओर फैलने लगी. अंदर जयमाला की तैयारी चल रही थी. लेकिन, अचानक आग देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्टेज से दूल्हा-द़ल्हन को जान बचाकर भागना पड़ा. जयमाला के दौरान मंच पर लगी विशेष फुलझड़ी की चिंगारी से आग की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : भारत की बेटी हरनाज को Miss Universe 2021 का ताज, जानें- इससे पहले कौन-कौन भारतीय रह चुकीं हैं मिस यूनिवर्स

बेली रोड पर स्थित महाराजा गार्डन में देर रात शादी समारोह चल रहा था. इस दौरान जमकर आतिशबाजी हो रही थी. धूमधाम से हो रही शादी में भीषण अगलगी से खलल मच गया. आसपास के लोगों ने बताया कि महाराजा गार्डन में पटना के अशोक नगर निवासी राज कुमार की पुत्री की शादी थी. गया से देर शाम बारात आई. बारात के ठहरने की अलग से व्यवस्था थी महाराजा गार्डन में शादी का भव्य इंतजाम किया गया था. बारात आने के बाद जयमाला कार्यक्रम चल ही रहा था. इस दौरान आतिशबाजी से आग पकड़ ली. जयमाला हो रहा था और मंच पर आग लग गई. आग की लपटें तेजी से फैलते हुए पूरे महाराजा गार्डन को अपनी चपेट में ले ली. बारात में मौजूद सभी लोग सामान लेकर भागने लगे. जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी आती महाराजा गार्डन में गेट छोड़ कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा.
इसे भी पढ़ें : देश में बीते 24 घंटे में 7,350 कोरोना संक्रमित मिले, जानें-झारखंड में कितने संक्रमित मिले
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की 6 गाड़ियां पहुंच गई और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महाराजा गार्डन में काफी कुछ जल चुका था. इसलिए सलाह दी जाती है कि आतिशबाजी संभल करें जिससे आप सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें. झूठी शान दिखाने में जोखिम बना रहता है.




