
New Delhi: इजराइल में हुई 70वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की बेटी हरनाज संधू ने Miss Universe 2021 का ताज पहना. इस प्रतियोगिता में विश्व भार की 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लिया था. हरनाज संधू ने दक्षिण अफ्रीका व पराग्वे की सुंदरी को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम की. प्रतियोगिता के जज के तौर पर भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला थी. दिया मिर्जा भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी.
The new Miss Universe is…India!!!! #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/DTiOKzTHl4
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दवाब का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? हरनाज संधू ने इस सवाल का बेहतरीन जवाब दिया. संधू ने कहा कि आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है. बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं. इसी जबाव ने हरनाज के सिर पर ताज दिया.
FINAL STATEMENT: India. #MISSUNIVERSE
The 70th MISS UNIVERSE Competition is airing LIVE around the world from Eilat, Israel on @foxtv pic.twitter.com/wwyMhsAyvd
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
हरनाज पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है. पेशे से मॉडल है. 21 साल की हरनाज ने 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया. हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं. हरनाज दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ में भी काम कर रही है.
WHO ARE YOU? #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/YUy7x9iTN8
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
हरनाज मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली तीसरी भारतीय है. इससे पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन ने और साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज को भारत के सर पर सजाया है. अब करीब 20 साल बाद हरनाज ने नाज बढ़ाने वाली उपलब्धि हासिल की है.




