
Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप कोयला लदे मालगाड़ी के एक डिब्बे में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिसके बाद रेलवे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेल पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग सुलग ही रहा था कि रेलवे के कर्मियों की नजर कोयले की रेक से निकलते धुएं पर पड़ी, जिसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आयी. सबसे पहले ओवरहेड हाई टेंशन पावर को काटा गया उसके बाद आग पर काबू पाया गया. वैसे रेलवे के सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उषा मार्टिन के एमडी राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित




