DeogharJharkhand

देवघर में अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के घाटघर मधुपुर रोड़ में बाराकोला दलीरायडीह के बीच जंगल के पास सोमवार की सुबह 8 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार अफजल अंसारी 32 की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कुंडा थाना क्षेत्र के चांदी का रहने वाला बताया जाता है. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक मतीबुल रहमान 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand: कार्मिक सचिव का निर्देश, नियमावलियों में संशोधन करते हुए स्पष्टता का रखें ध्यान, ताकि नियुक्ति में न फसे पेंच

घायल युवक मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद देवघर एसपी धनंजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जबकि एसडीपीओ पवन कुमार व सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. घटना के बाद अपराधी फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि मृतक अफजल दिल्ली में रहकर रोजगार करता है और वह 10 नवंबर को चांदडीह लौटा था और बीते शनिवार को वह शादी समारोह में शामिल होने अपना ससुराल मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गया था और आज सुबह वह घायल व्यक्ति जो मृतक का साला है उसके साथ अपने घर कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह लाल रंग की पल्सर बाइक से लौट रहा था.

 

वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस स्पष्ट कुछ बताने में असफल है. परिजनों का कहना है कि मृतक के पास बैग और पैसा भी था. मृतक के बाइक को पुलिस सारवां थाना ले गई है. वहीं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान भी सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली व परिजनों को सांत्वना दी.

Related Articles

Back to top button