
Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हर-हर गुट्टू स्थित नारायणी एंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आगजनी की इस घटना में दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गया. दुकान मालिक शिवम गुप्ता रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे सुबह अचानक जब दुकान पहुंचे तो देखे कि दुकान के अंदर आग लगी हुई है उन्होंने पाया की दुकान के पिछले हिस्से में तार जाली पड़ी है.
देर ना करते हुए उन्होंने आगजनी की घटना की सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को दी जहां अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आगजनी की घटना घटी है. उन्होंने बताया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घटी इस घटना में उनका 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का है. फिलहाल मुख्य कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदार के अनुसार 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है जिस पर जांच की जा रही है.




