
Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक बुजुर्ग व्यक्ति का नाम उमेश लकड़ा है और वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के रोड नंबर 6 में अकेले रहता था. मामले की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है.




