
Ranchi: रांची से शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक परिवार लोहरदगा जा रहा था लेकिन जिले के चान्हो स्थित एनएच-39 पर शनिवार की रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई. इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बच गए. वहीं हादसे में कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई. रतन साहू अपने परिवार के सदस्यों के साथ किराये की कार लेकर एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए लोहरदगा जा रहे थे. इसी दौरान चान्हो एनएच 39 के पास स्थित पकरियो के पास कार के पिछले हिस्से में आग लग गई. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क पर ही रोक दिया और कार में बैठे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सभी कार सवार के बाहर निकलते ही आग की लपटें और तेज हो गई और देखते ही देखते मात्र आधे घंटे में ही कार पूरी तरह से जल गई.




