JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSPalamuRanchi

पलामू: मणिपुर हिंसा के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन का उग्र प्रदर्शन, घेरा समाहरणालय

Palamu: मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल सभी दलों ने मंगलवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. जेएमएम, कांग्रेस, राजद, सीपीआई, आप कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हो गए. अलग अलग दलों के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व उनके जिला अध्यक्ष ने किया. जेएमएम कार्यकर्ता झामुमो के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में रैली के रूप में निकले और छह मुहान पर अन्य दलों के साथ शामिल हुए. सभी दलों के नेताओं ने समाहरणालय में धरना प्रदर्शन कर संबोधित किया. संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने किया.
इसे भी पढ़ें: पलामू: JJMP उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर गिरफ्तार

इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि मणिपुर में हो रहे हिंसा को रोकने की जगह डबल इंजन की सरकार मौन व्रत धारण किए हुए है. सीएम बिरेन सिंह को बर्खास्त करते हुए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए. आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की पुरानी आदत हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जैश पाठक ने कहा कि 2024 में भाजपा जमींदोज होने वाली है. इंडिया गठबंधन सरकार बनाने वाली है. ये लोग बांटने तोड़ने की राजनीति करते हैं. आज लोग एकजुट हो चुके हैं. नरेंद्र मोदी को जनता सबक सीखा कर रहेगी.

भाकपा के वरिष्ठ नेता केडी सिंह ने बताया नरेंद्र मोदी अपने कॉरपोरेट मित्र अडानी को वहां की जमीन देना चाहते है, वहां के लोग इसके खिलाफ होकर आगे आए तो मोदी और बिरेन सिंह की सरकार ने मणिपुर को हिंसा के हवाले कर दिया है. राजद के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा आने वाला वक्त इंडिया का गठबंधन का है. आदिवासियों के हित के लिए हम सब एक हो चुके हैं और मोदी सरकार को जनता जवाब देकर रहेगी. आप संयोजक चंद्रबली चौबे ने कहा देश को हिंसा नहीं शांति पसंद है. नरेंद्र मोदी जनता को मूर्ख समझते हैं. मणिपुर के साथ आज पूरा देश खड़ा है. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए.

प्रदर्शन में झामुमो के जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, महानगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फजायल अंसारी, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ललन चौधरी सहित झामुमो के सभी केंद्रीय समिति सदस्य अपने सभी नेताओ पदाधिकारी कार्यकर्ता गठबंधन के साथ मजबूती से प्रदर्शन में शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button