JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

गर्मी के बढ़ते प्रकोप से अब 21 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं तक केवल चार घंटे ही होंगे क्लास

Ranchi: भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड में एक बार फिर स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है. जिसके तहत कक्षा केजी से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल 19 से 21 जून तक बंद रहेंगे. वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक संचालित होंगी. शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने इसको लेकर रविवार को आदेश जारी कर दिया है. सचिव ने कहा है कि बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: सरकार अब स्कूलों में बनायेगी पोषण वाटिका, परिसर में उगाये फल और सब्जियां खायेंगे बच्चे

शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को जारी किए गए आदेश

शिक्षा सचिव ने इस संबंध में रजा्य के सभी उपायुक्त, सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को इसका पालन करने का आदेश दिया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में पिछले दिनों विभाग द्वारा 11 जून को जारी आदेश में संशोधन करते हुए राज्य में अत्यधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया था. वहीं, 9 से 12वीं तक के लिए कक्षाएं पूरी तरह से चालू रखा गया था जिसको लेकर विवाद उठा था.

Related Articles

Back to top button