JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : शराब के दुकान में हुई चोरी का बागबेड़ा पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा स्टेशन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने काले रंग का लॉकर जो टूटा हुआ है और 1500 रुएया बरामद किया है. गिरफ्तार युवकों में अरुण प्रसाद, आकाश सिंह, सन्नी शर्मा, संजय साहू है. चारो बागबेड़ा के ही रहने वाले है. इस घटना में दीपक साहू भी शामिल है, जो फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जारी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बागबेड़ा स्टेशन रोड स्थित सरकारी दुकान का छत का टीना काटकर एक लाख नब्बे हजार कैश व चालीस हजार रुपये की शराब की चोरी की थी. जिसकी जानकारी आला अधिकारी को दी गयी, जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम का नेतृत्व लॉ एंड आर्डर डीएसपी तौकीर आलम कर रहे थे, जानकारी देते हुए डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि चोरी करने के बाद ये सभी कोलकाता भाग गए थे. गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है.

Related Articles

Back to top button