JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiSportsTOP SLIDERTop StoryWorld

FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI: जापान ने चिली को 2-0 से किया पराजित, पूल ए में मिला दूसरा स्थान

Ranchi: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के तहत मंगलवार को दूसरा मैच पुल ए की टीम जापान और चिली के बीच खेला गया. जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में जापान की काना उराटा ने पहले ही क्वार्टर में एक गोल दाग दिया. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में मिउ हेसेगावा ने भी टीम के लिए एक गोल किया. इस जीत के साथ अपने पूल में तीन- तीन मैच के बाद जर्मनी पहले, जापान दूसरे और चिली तीसरी पोजीशन पर है जबकि चेक गणराज्य की टीम सबसे निचले पायदान पर है.
इसे भी पढ़ें: FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI: चेक गणराज्य को जर्मनी ने 10-0 से रौंदा, इटली की बाधा पार करने की तैयारी में भारतीय टीम

जापान- चिली के मैच से पहले जर्मनी और चेक गणराज्य के बीच मैच हुआ था जिसमें जर्मनी ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखते हुए पूरी तरह से एकतरफा रहे मुकाबले में 10-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल की. अब अगला मैच यूएसए vs न्यूज़ीलैंड ( 05:00PM) और आखिरी मुकाबला भारत vs इटली (07:30PM) के बीच होना है.

Related Articles

Back to top button