JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiSportsTOP SLIDERTop StoryWorld

FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI: चेक गणराज्य को जर्मनी ने 10-0 से रौंदा, इटली की बाधा पार करने की तैयारी में भारतीय टीम

Ranchi: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के तहत मंगलवार को पहला मैच पूल ए की टीम जर्मनी और चेक गणराज्य के बीच खेला गया. जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में जर्मनी ने शुरू से दबदबा बनाए रखा और एकतरफा मुकाबले में 10-0 से जीत हासिल की. टीम के सोंजा जिमेरमेन ने 3, जेटे फ्लेसचुज और कार्लोट ने 2-2 और कप्तान नाइक लारेंज के अलावा सेलिन ने भी 1-1 गोल दागा.

इस मौके पर स्टेडियम में झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी सहित कई अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे. अगला मुकाबला जापान और चिली के बीच होगा तो वहीं शाम में 5 बजे यूएसए और न्यूज़ीलैंड की टीमें भिड़ेंगी. लीग मुकाबले के आखिरी मैच में भारत इटली की बाधा पार कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने की कोशिश में रहेगा. यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम को ओलंपिक क्वालीफायर के रेस में बने रहने को बडे अंतर से इसे जीतना होगा.

Related Articles

Back to top button