Corona_UpdatesMain Slider

#FightAgainstCorona : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 3900 मामले सामने आये, 195 लोगों की मौत हुई

New Delhi: देश में पिछले 24 घंटे में 195 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गयी है. जो एक दिन में हुई मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है. इसके साथ ही एक दिन में 3900 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. यह भी एक दिन में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा है. अब तक कुल 1568 लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – कमर कस लीजिये, खर्चे घटा लीजिये, जल्द ही बेतहाशा बढ़ने वाली है महंगाई

रिकवरी रेट बढ़ कर 27.14 फीसदी हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1-2 जगहों पर काफी संख्या में मौतें हुई हैं, इस वजह से मौतों की संख्या में तेजी आयी है. देश में कोरोना की रिकवरी रेट बढ़ कर 27.41 फीसदी हुई है. कोरोना के मामलों के दोगुने होने की दर फिलहाल 12 दिन है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 1020 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं. देश में कोरोना के कुल 46,433 केस सामने आये हैं.

इसे भी पढ़ें – देश में अचानक से लॉकडाउन लागू किये जाने पर देश-विदेश के अर्थशास्त्री क्यों उठा रहे हैं सवाल

7 मई से वापस लाये जायेंगे विदेशों से लोग

प्रेस ब्रीफिंग में  गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की प्रकिया 7 मई से शुरू होगी. भारत आने के बाद सबको हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, एक दुकान पर 5 से ज्यादा लोग जमा ना हों.

इसे भी पढ़ें – देश में अबतक #Covid-19 का सामुदायिक प्रसार नहीं, आदतों में बदलाव को बरकरार रखें लोग: हर्षवर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button